Posts Tagged ‘राशिफल’

वार्षिक राशिफल 2009 Scorpio

डिसेंबर 25, 2008

वृ‍श्‍चि‍क

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जन्‍म राशि के स्‍वामी अग्नि तत्‍व के हैं और अग्नि राशि धनु में बैठकर अत्‍यंत दुस्‍सा‍हसिक परियोजनाओं को मूर्त रूप देना चाहते हैं।

8 फरवरी के बाद आपके जीवन में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन आते हैं! भूमि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

मार्च-अप्रैल में आप व्‍यावसायिक संघर्ष में जूझ रहे होंगे तथा अपनी सफलता के लिए जैसे सब कुछ दाव पर लगा देंगे।

अगस्‍त–सितम्‍बर के महीने पुन: शक्तिशाली हैं जबकि ग्रह विन्‍यास बहुत शानदार क्रम में है और जैसे आपके कार्यक्षेत्रों में अप्रतिम प्रसिद्धि, विस्‍तार एवं धनागम देखने को मिलेगा। विदेश यात्राओं के बड़े अवसर भी मिलेंगे। दिसम्‍बर का महीना पुन: शानदार है जब आपकी राशि सहित अगली दो राशियों में कई ग्रह इकटठे हैं और धन व लाभ के शुभ परिणाम देना चाहते हैं।

राशि से दशम वक्री शनि, कठिन जीवन संघर्ष में कूद पड़ने के सूचक हैं और आपको किसी बड़ी उपलब्धि के संकेत मिलने शुरु हो जाएंगे।

आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे और आपकी नेतृत्‍व क्षमता असाधारण हो जाएगी। इस समय शुक्र व्‍यावसायिक लोकप्रियता चाहते हैं और प्रचार माध्‍यमों से आपको लाभ मिलेगा।

8-9 फरवरी को जबकि चंद्रमा पुनर्वसु व पुष्‍य नक्षत्रों में रहते हुए पांच अन्‍य ग्रहों से दृष्‍ट होंगे तो आपको पुनर्जीवन मिलेगा। आप एक शानदार नए राजमार्ग पर चलेंगे।

अत्‍यधिक कार्य करने के बाद भी आप तरोताजा दिखेंगे क्‍योंकि कार्य में सफलता मिल रही होगी। मार्च का महीना विशेष कार्य प्रदर्शन चाहता है। मार्च में प्रसिद्धि या विज्ञापन आधारित कार्यक्रमों में ज्‍यादा सफलता मिलेगी।

अप्रैल में निजी संबंधों को लेकर आप बहुत आशावादी रहेंगे। दिनों विद्या क्षेत्रों में आप कुछ नए प्रयोग करेंगे। कुछ लोगों से अप्रत्‍यक्ष रूप से व्‍यावसायिक साझेदारी कर सकते हैं। आप अपने दिए हुए ऋण की वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस समय आप अपने समस्‍त किए हुए का पुनर्मूल्‍यांकन करेंगे।

शत्रुओं या व्‍यावसायिक प्रतिस्‍पर्धियों से वार्ताएं चलेंगी या किसी सहमति के दौर में पहुंच जाएगी। बृहस्‍पति राशि से चौथे रहकर महीने के उत्‍तरार्द्ध में किसी भूमि के निस्‍तारण की इच्‍छा कर सकते हैं।

आप पर आए हुए आक्षेप अस्‍पष्‍ट किस्‍म के हैं और आप उनकी कोई परवाह नहीं करेंगे। वक्री बृहस्‍पति विदेश व्‍यापार या विदेश यात्राओं से धनागम करा सकते हैं। किसी व्‍यावसायिक बेईमानी के विरुद्ध आप कोई कदम उठाएंगे और एक संबंध तोड़ लेने की धमकी देंगे। आप से अन्‍याय या बेईमानी सहन नहीं होती और जैसे ही आपको इसका साक्ष्‍य मिलता है, आप उग्र हो उठते हैं।

जुलाई महीने में आपका कार्य प्रदर्शन वर्ष में सर्वाधिक व उच्‍चकोटि का होगा, इस हेतु धन प्राप्ति भी पर्याप्‍त होगी। चलते हुए व्‍यवसाय में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता बनी रहेगी जिसके कारण आप बड़ा से बड़ा कार्य दुस्‍साहस के साथ कर पाएंगे।

सितम्‍बर में आप अपना जनसंपर्क काफी बढ़ा लेंगे। यह आपकी प्रसिद्धि का दौर है। इस समय आप घर की सजावट या इलेक्‍टोनिक आइटम्‍स की ख्‍रीद में भी कुछ खर्चा करेंगे। सितम्‍बर में शनि राशि से ग्‍यारहवें आ चुके हैं जो कि आर्थिक परिणाम और ज्‍यादा अच्‍छे देंगे। कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिसके कारण कानूनी संकट उत्‍पन्‍न हो। तेज गति से निर्णय लेने से बचें जिससे कि उनमें बहुत अधिक गलती नहीं आए।

महीने का उत्‍तरार्द्ध, प्रथमार्द्ध की बजाए ज्‍यादा अच्‍छा है।